विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिल फिल्मों में दो दशक बाद वापसी करेंगी श्रीदेवी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 05 Jan 2015 08:52 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी दो दशक से ज्यादा समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने को तैयार हैं। वह विजया की ‘पुली’ फिल्म में काम कर रही हैं। आखिरी बार ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म में दिखने वाली 51 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वह शूटिंग का मजा ले रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी दो दशक से ज्यादा समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने को तैयार हैं। वह विजया की ‘पुली’ फिल्म में काम कर रही हैं। आखिरी बार ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म में दिखने वाली 51 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वह शूटिंग का मजा ले रही हैं।

2015 में इसलिए इतनी बिजी रहेंगी श्रुति हासन!

श्रीदेवी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे अपनी नई तमिल फिल्म ‘पुली’ की घोषणा करने में अपार खुशी मिली। फिल्म कास्ट के साथ काम करने में शानदार अनुभव मिल रहा है।’

बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ही बॉलीवुड में भी एंट्री की थी और 1975 में 'जूली' फिल्म में काम किया। श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में पहला वयस्क किरदार निभाया था।

इनके लिए सोनाक्षी और अर्जुन हैं तोहफे