विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली मेकर ने कर ली अगले धमाके की तैयारी, जानिये पूरी जानकारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 02:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 07:06 AM (IST)

बता दें कि बाहुबली ने भारतीय सिनेमा में कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने ...और पढ़ें

बाहुबली मेकर ने कर ली अगले धमाके की तैयारी, जानिये पूरी जानकारी
बाहुबली मेकर ने कर ली अगले धमाके की तैयारी, जानिये पूरी जानकारी

मुंबई। माहिष्मती साम्राज्य के महायोद्धा बाहुबली को दो भागों में परदे पर उतार कर दुनिया भर से 'भीषण माल ' बटोरने वाली फिल्म के मेकर एस एस राजमौली अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है। ये उनकी महेश बाबू के साथ दो साल बाद शुरू होने वाली फिल्म से पहले की नई फिल्म होगी।

इस बात की पुष्टि ख़ुद राजमौली ने कर दी है। एक मैग्जीन से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माता डीवीवी दनया के साथ अगली फिल्म करने का वादा कर दिया है। उन्हें ये पता नहीं कि उनकी अगली फिल्म किस भाषा में बनेगी। ये भी नहीं पता कि इस फिल्म की स्टार कास्ट क्या होगी, लेकिन कहानी तैयार है और वो फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। ये सोशल ड्रामा फिल्म होगी, लेकिन अभी तक कहानी को रिवील नहीं किया गया है। आपको बता दें कि राजमौली ने पहले ही महेश बाबू के साथ एक फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला किया है लेकिन फिल्म साल 2019 में शुरू होगी। हाल ही में एस एस राजमौली ने ये स्पष्ट कर दिया था कि बाहुबली का तीसरा भाग नहीं बनेगा। कहानी दो भागों के बाद ख़त्म हो गई है और अब आगे की कोई गुंजाइश नहीं है।" उन्होंने ये भी कहा था कि वो जानते हैं कि हमारे लिये बाज़ार खुला है। करोड़ों कमा सकते हैं। लेकिन ईमानदार फिल्म मेकिंग के नजरिये से ये गलत होगा । यदि कोई कहानी होती तो उसे फिर से बनाने की ख़ुशी होती।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की शूटिंग के नज़ारे देखिये, गज़ब के हैं

 

बता दें कि बाहुबली ने भारतीय सिनेमा में कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने दो भागों को मिला कर करीब 2375 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है जिसमें से दूसरे भाग की कमाई 1725 करोड़ रूपये रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।