विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता की शादी में लगेगा सितारों का मेला, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

By rohitEdited By:
Published: Tue, 18 Nov 2014 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2014 02:29 PM (IST)

फलकनुमा पैलेस में सलमान खान की बहन अर्पिता और कांग्रेस नेता सुखराम के पोते आयुष शर्मा की शादी की तैयारियां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। फलकनुमा पैलेस में सलमान खान की बहन अर्पिता और कांग्रेस नेता सुखराम के पोते आयुष शर्मा की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी न्योता दिया गया है, लेकिन खबर है कि दोनों ही शादी में शामिल नहीं होंगे।

वैसे मोदी और सोनिया गांधी के अलावा भी इस शादी में शामिल होने के लिए बहुत सारी जानी-मानी हस्तियों, खास तौर पर बॉलीवुड सितारों को न्योता दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अर्पिता की शादी में बॉलीवुड से आमिर खान, शाहरुख खान, कट्रीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर, डेविड धवन, साजिद नाडियाडवाला, अजय देवगन, मीका समेत बहुत सारी हस्तियों का शामिल होना तय है। अमिताभ बच्चन के इस शादी में पहुंचने को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं मिल पाई है।

बॉलीवुड के सितारों के अलावा साउथ के कई बड़े सितारे और कई राजनेता भी इस हाई प्रोफाइल शादी के गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं इसलिए शादी में शामिल नहीं होंगे। मोदी 21 नवंबर को मुंबई में होनी वाली शादी की रिसेप्शन में शरीक हो सकते हैं। आयुष के पिता और दादा कांग्रेस नेता है इसलिए सोनिया गांधी को भी शादी का न्योता दिया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी का शादी में आना मुश्किल है।

पढ़ें: सलमान की सगी बहन नहीं है अर्पिता, जानिए उनकी पूरी सच्चाई

पढ़ें: 18 नवंबर को होते-होते रह गई सलमान खान की शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।