विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सारा अली खान और जाह्ववी कपूर एक साथ दिखाई दीं वो भी एक जैसे ड्रेसअप में, देखिए तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:36 PM (IST)

सारा आली खान और जाह्ववी कपूर का अंदाज़ है निराला। ट्रेडिशनल लुक में और बढ़ गई खूबसूरती।

सारा अली खान और जाह्ववी कपूर एक साथ दिखाई दीं वो भी एक जैसे ड्रेसअप में, देखिए तस्वीरें
सारा अली खान और जाह्ववी कपूर एक साथ दिखाई दीं वो भी एक जैसे ड्रेसअप में, देखिए तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार किड्स का जलवा है। बात करें स्टार डॉटर्स की तो सैफ अली खान अमृता सिंह की बेटी सारा और श्रीदेवी बोनी कपूर की बेटी जाह्ववी कपूर का नाम सबसे उपर है। हाल ही में दोनों एक साथ दिखाई दीं। स्टार डॉटर्स सारा अली खान और जाह्नवी कपूर इन दिनों बॉलीवुड टाउन में खूब नज़र आ रहीं हैं और सुर्खियों में भी हैं। ये दोनों कभी बॉलीवुड पार्टीज़ में तो जिम में नज़र आती हैं। 

सैफ की बेटी सारा और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी इन दिनों एक साथ दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इन दोनों स्टार्स डॉटर्स को एक बार फिर साथ में देखा गया। मंगलवार की रात को सारा और जाह्ववी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं इन दोनों स्टार डॉटर्स की लेटेस्ट तस्वीरें। 

यह भी पढ़ें: JHMS: शाहरुख़ को अनुष्का ने दिया Compliment, कहा A1 Character हो 

\

यह पहली बार नहीं है कि इन दोनों स्टार डॉटर्स को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले भी ये दोनों कई बार साथ में स्पॉट की जा चुकी हैं। 

इस बार खास बात यह है कि, सारा और जाह्ववी का ड्रेसअप लगभग एक जैसा था। 

इस बार दोनों ने ट्रेडिशनल अंदाज़ अपना रखा था। दोनों सलवार सूट में दिखाई दीं।

आपको बता दें कि, एयरपोर्ट पर लगभग उसी समय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी दिखाई दिए। दरअसल, सारा अली खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

वहीं जाह्ववी की बात करें तो उनकी मां श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के जरिए डायरेक्टली तो नहीं पर इनडायरेक्टली उन्होंने एक तरीके से बॉलीवुड में एंट्री कर ही ली है। बता दें कि, खबरों के मुताबिक 'मॉम' की कास्टिंग में जाह्ववी का भी रोल रहा है। इस फिल्म में अदनान सिद्दीकी एक अहम किरदार निभाने वाले है और फिल्म के लिए उनका नाम जाह्ववी ने ही सुझाया था।