यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेंसर में अटकी अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट'
अनुराग कश्यप की सेंसर बोर्ड के साथ ठन गई है। इसी महीने 15 मई को रिलीज होने वाली उनकी 'बॉम्बे वेलवेट' सेंसर बोर्ड में अटक गई है। फिल्म आज यानी शनिवार को सर्टिफिकेट प्रमाणन के लिए बोर्ड गई थी।

अमित कर्ण, मुंबई। अनुराग कश्यप की सेंसर बोर्ड के साथ ठन गई है। इसी महीने 15 मई को रिलीज होने वाली उनकी 'बॉम्बे वेलवेट' सेंसर बोर्ड में अटक गई है। फिल्म आज यानी शनिवार को सर्टिफिकेट प्रमाणन के लिए बोर्ड गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने चार कट के साथ फिल्म को ए सर्टिफिकेट ऑफर किया। बोर्ड को कुछ शब्दों पर आपत्तियां हैं। उनमें 'हरामजादे' के अलावा एक गाने में प्रयुक्त धोबी शब्द भी है। बोर्ड ने उन शब्दों को हटाने को कहा।
ए सर्टिफिकेट व चार कट के प्रस्ताव को अनुराग ने ठुकरा दिया। उन्होंने तय किया है कि वे बोर्ड के फैसले के खिलाफ रिवीजन कमेटी में जाएंगे।

