विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत पहले से बेहतर

By Edited By:
Updated: Sun, 05 Jan 2014 10:54 AM (IST)

कोलकाता। बांग्ला व हिंदी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। कई दिनों से अस्वस्थ सुचित्रा एक निजी नर्सिग ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। बांग्ला व हिंदी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। कई दिनों से अस्वस्थ सुचित्रा एक निजी नर्सिग होम में भर्ती हैं। शुक्रवार की रात को हालत बिगड़ने पर उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटीलेटर पर रखा गया था। जिसे शनिवार को खोला दिया गया है।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि अभी सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उनके खून में ऑक्सीजन का मात्रा पहले से बढ़ा है। हृदय गति भी ठीक है। फिजियोथरेपी भी किया जा रहा है।

ऐसे बिगड़ी थी सुचित्रा सेन की तबीयत

इससे पहले शनिवार को उनकी नातिन राइमा सेन ने ट्वीट किया कि मेरी नानी पहले से बेहतर हैं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया-दुआएं करते रहें। शुक्रवार को सुचित्रा सेन की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नर्सिगहोम पहुंच कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली थी।

फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित 82 वर्षीया सुचित्रा सेन का पिछले कई दिनों से एक नर्सिगहोम में उपचार चल रहा है। 28 दिसंबर की रात अचानक हालत बिगड़ने के बाद उन्हें संकट निवारण इकाई (सीसीयू) में ले जाया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर