विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा फिल्म फेस्टिवल से पहले बड़ा झटका, जूरी चीफ़ सुजॉय घोष का इस्तीफ़ा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 14 Nov 2017 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 01:25 PM (IST)

एस दुर्गा को मामी फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाने की अनुमति नहीं मिली थी । दोनों फिल्मों के मेकर्स ने ...और पढ़ें

गोवा फिल्म फेस्टिवल से पहले बड़ा झटका, जूरी चीफ़ सुजॉय घोष का इस्तीफ़ा
गोवा फिल्म फेस्टिवल से पहले बड़ा झटका, जूरी चीफ़ सुजॉय घोष का इस्तीफ़ा

मुंबई । फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने गोवा में होने वाले 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की जूरी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है । उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रायल के उस फ़ैसले के विरोध में ये कदम उठाया है जिसके तहत फेस्टिवल के लिए चुनी गई दो फिल्मों को मंत्रायल ने सूची से हटा दिया था।

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक घोष 13 सदस्यीय जूरी के प्रमुख बनाये गए थे और उन्होंने जो सूची सूचना और प्रसारण मंत्रायल के पास भेजी थी उसमें एस (सेक्सी) दुर्गा और न्यूड नाम की दो फिल्में शामिल थी लेकिन बताया जाता है कि मंत्रायल ने जब फिल्मों की लिस्ट फाइनल की तो इन दोनों फिल्मों को हटा दिया । घोष ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया है कि हां ये सही है कि मैंने त्यागपत्र दे दिया है लेकिन इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता । बता दें कि सुजॉय घोष की अध्यक्षता वाली जूरी ने, जिसमें निशिकांत कामत, निखिल आडवाणी, अपूर्व असरानी, रूचि नारायण और ज्ञान कोरेया सदस्य हैं, फिल्मों को चयन करने के साथ सूची भेजी थी। इन सभी ने पहले भी इस बात पर नाराजगी ज़ाहिर की है । एस दुर्गा , मलयालम फिल्म है,जिसे सनल कुमार ससिधरन ने बनाया है जबकि दूसरी फिल्म न्यूड , मराठी की फिल्म है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने निर्देशित किया है ।

यह भी पढ़ें: पद्मावती के समर्थन में उतरे बॉलीवुड वाले, कहा भंसाली ग़ैर ज़िम्मेदार नहीं

एस दुर्गा को मामी फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाने की अनुमति नहीं मिली थी । दोनों फिल्मों के मेकर्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रायल के इस कदम को अनुचित बताया था ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।