विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सुखविंदर सिंह को लगा गुरमीत चौधरी कर रहे हैं विवान शाह से शादी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 01:46 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:50 PM (IST)

फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में अक्षरा हसन का लीड रोल है लेकिन अपने चाचा के निधन के कारण वो म्यूजिक लांच पर नहीं आ सकीं।

जब सुखविंदर सिंह को लगा गुरमीत चौधरी कर रहे हैं विवान शाह से शादी
जब सुखविंदर सिंह को लगा गुरमीत चौधरी कर रहे हैं विवान शाह से शादी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' के म्यूजिक लांच पर गायक सुखविंदर सिंह ने मज़ाकिया लहज़े में कहा कि एक बार तो उन्हें ऐसा लगा था कि गुरमीत चौधरी और विवान शाह आपस में ही शादी कर रहे हैं।

मंगलवार को मुंबई में म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर सुखविंदर पूरे मज़ाकिया मूड में थे। आते ही उन्होंने देखा कि गुरमीत चौधरी और विवान शाह एक दूसरे के बगल में बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने मौका पाकर दोनों से पूछ लिया आप में से लड्डू कौन है? इस पर वहां बैठे सभी लोग हंस पड़े। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में आप दोनों की शादी हो रही है क्या? इस मौके पर सुखविंदर ने लाइव परफॉर्म किया। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी गाना गाया। फिल्म 'लाली कि शादी में लड्डू दीवाना' एक सामाजिक फिल्म है। फिल्म आज के युवाओं पर आधारित है। जो हर चीज को हल्के में लेते है और इसके चलते गंभीर गलतियां भी कर बैठते हैं। फिल्म के माध्यम से यही बात हल्के फुल्के अंदाज में कहने की कोशिश है।

कपिल सुनील के झगड़े में peacemaker बने सिद्धू , पर सुलझ नहीं रही है गुत्थी 

 

फिल्म 'लाली की  शादी में लड्डू दीवाना' में अक्षरा हसन का लीड रोल है लेकिन अपने चाचा के निधन के कारण वो म्यूजिक लांच पर नहीं आ सकीं। फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' 7 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन मनीष हरिशंकर ने किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।