विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सुलझ गया सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा विवाद, जानिये पूरा मामला

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:52 AM (IST)

ज़ाहिर है सुनील शो पर लौट रहे हैं, तो अपने कुछ शर्तों पर ही लौट रहे होंगे!

क्या सुलझ गया सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा विवाद, जानिये पूरा मामला
क्या सुलझ गया सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा विवाद, जानिये पूरा मामला

मुंबई। कई दिनों से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई सुर्ख़ियों में है। बात यहां तक पहुंच गयी कि लगा कपिल शर्मा का शो अब बन्द हो जाएगा। लेकिन, अब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ख़बर है कि सुनील ग्रोवर कपिल का शो नहीं छोड़ रहे हैं और अगले एपिसोड्स में वो एक बार फिर से डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर दर्शकों को इंटरटेन करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल से झगड़े के बावजूद सुनील यह शो छोड़कर नहीं जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में सुनील दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि, कपिल शर्मा 16 मार्च को अपने साथियों के साथ मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में (AI 309) में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी और इसके बाद वह अपनी टीम पर बुरी तरह से चिल्ला रहे थे। इसी क्रम में सुनील ग्रोवर से उनकी खूब लड़ाई हुई। जिसमें कपिल ने सुनील को बहुत बुरा भला भी कहा था। कपिल शर्मा को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर सुनील से माफ़ी भी मांगी। लेकिन, सुनील ग्रोवर इस बार कपिल को माफ़ करने के मूड में नहीं थे। उनके रवैये से यही लग रहा था कि अब वो कपिल शर्मा के शो पर नहीं लौटेंगे! उनके अलग शो की भी बातें उड़ने लगी थीं।

इन 5 तस्वीरों में जानिये कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद पर पूरा अपडेट

इन सबके बीच यह कयास लगाया जा सकता है कि आखिर क्या वजह रही कि सुनील ग्रोवर फिर से शो पर आने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि चैनल पहले ही सुनील की फीस तक बढ़ाने की बात कर चुका है। ज़ाहिर है अगर सुनील शो पर लौट रहे हैं, तो अपनी शर्तों पर ही लौट रहे होंगे!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।