विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सुनील ग्रोवर पर वादाखिलाफ़ी का आरोप, शो करने नहीं जाएंगे अहमदाबाद

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 01:33 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 01:43 PM (IST)

सुनील के मैनेजर देवांग ने उन्हें सन्देश भेज कर कहा है कि राजपाल अपना अकाउंड डिटेल भेज दें ताकि उनके ...और पढ़ें

Exclusive: सुनील ग्रोवर पर वादाखिलाफ़ी का आरोप, शो करने नहीं जाएंगे अहमदाबाद
Exclusive: सुनील ग्रोवर पर वादाखिलाफ़ी का आरोप, शो करने नहीं जाएंगे अहमदाबाद

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आस्ट्रेलिया से इंडिया लौटते वक्त विमान में मज़ाकिया लोगों के बीच हुए सीरियस जूता काण्ड के एक किरदार यानि सुनील ग्रोवर फिर एक मुसीबत में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इस बार अहमदाबाद की एक इवेंट कंपनी ने उन पर पैसा लेने के बाद भी शो में न आने का आरोप लगाया है।

मामला अहमदाबाद में एक शो करने से लेकर जुड़ा है। अहमदाबाद के एक इवेंट कंपनी के मालिक राजपाल शाह ने सुनील पर अनप्रोफेशनल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। राजपाल जसोदूजा नामक कंपनी का संचालन करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि सुनील ग्रोवर के साथ उन्होंने कॉमेडी क्लीनिक शो का आयोजन करने की डील की थी। यह शो अहमदाबाद में 20 मई को होना तय किया गया था और इसके लिए सुनील ने 10 लाख रूपये एडवांस भी लिये थे। लेकिन अब सुनील यह शो करने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि राजपाल ने यह स्वीकारा है कि सुनील के मैनेजर देवांग ने उन्हें सन्देश भेज कर कहा है कि राजपाल अपना अकाउंड डिटेल भेज दें ताकि उनके 10 लाख रूपये लौटा दिए जाएं लेकिन सुनील शो नहीं कर पायेंगे।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सलमान खान ने बता ही दिया अपनी Autobiography का सच

राजपाल ने बताया कि पहले यह शो 27 अप्रैल को होने वाला था लेकिन सुनील की मैनेजमेंट कंपनी ने कहा इसे 20 मई को इसे शिफ्ट कर दें, क्योंकि सुनील 27 को फ्री नहीं है। उनके कहने पर डेट्स में बदलाव किये गए। राजपाल का आरोप है कि ये प्रोफेशनलिज्म नहीं बल्कि वादाखिलाफी है। राजपाल का कहना है कि जब 6 अप्रैल को उन्होंने पैसे दिए थे तब तक सब ठीक था। फिर अचानक क्या हो गया। बताया जाता है कि सुनील के साथ इस शो में सुगंधा मिश्रा , अली अजगर और किकू शारदा भी शामिल होने वाले थे और टिकट की फीस भी तय कर ली गई थी। राजपाल को अब शो के रद्द होने के कारण लोगों का सामना करना हैं और उनका कहना है कि शायद टीवी पर नए शो के चलते सुनील उनके शो से मुकर गए गए हैं। हालांकि राजपाल इस मामले में आगे क्या कदम उठाएंगे इस बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं बताया है।

यह भी पढ़ें:अगर आशा न करती ऐसा काम तो साधना होतीं इस फिल्म की हिरोइन

इस बीच इस मामले पर हमने सुनील ग्रोवर का पक्ष जानने की भी कोशिश की और उनको मैसेज भी भेजे लेकिन ख़बर लिखने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: जब सलमान का छूटा पसीना और मुंह से निकला...

कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े के बाद से सुनील ग्रोवर को लेकर कई ख़बरें आई हैं। एक तरफ तो सुनील ने ही इशारा किया है कि वो सनी लियोनी( शायद) के साथ आई पी एल से जुड़ने जा रहे हैं तो दूसरी तरह ये भी ख़बर है कि सोनी टीवी पर ही उनका अपना शो भी आ सकता है, जिसके लिए उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।