विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शो शुरू होने से पहले ही सुनील ग्रोवर को लगा ये बड़ा झटका

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 09:50 AM (IST)

गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर का शो 'मैड इन इंडिया' शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। खबर आ रही है कि शो के कई कलाकार शूटिंग शुरू होने से पहले ही शो छोड़कर जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर का शो 'मैड इन इंडिया' शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। खबर आ रही है कि शो के कई कलाकार शूटिंग शुरू होने से पहले ही शो छोड़कर जा रहे हैं।

पढ़ें : तो अब करण से मुकाबला करेंगे सुनील ग्रोवर

सूत्रों ने बताया कि शो के दो कलाकार पूर्वी जोशी और राजीव ठाकुर शो से अलग हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि शो में कॉमेडी की दुनिया के कई चेहरे दिखाई देंगे, इसी वजह से कनफ्यूजन का माहौल बनता जा रहा है। सुनील इसे अपना शो बता रहे हैं तो शो के होस्ट मनीष पॉल भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं।

कपिल को टक्कर देने के लिए कौन से हथियार का इस्तेमाल करेंगे सुनील, जानने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि पूर्वी ने अपनी सफाई में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके और सुनील के बीच ऐसा कोई विवाद नहीं है। वे उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने सुनील से बातचीत करके ही ये फैसला लिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि शो का हिस्सा बनने को लेकर उन्होंने अब तक कोई डील नहीं की थी तो शो छोड़ने की बात ही नहीं है।

इधर, राजीव बताते हैं कि कॉमेडी सर्कस के साथ उनके कॉंट्रेक्ट की वजह से वे किसी और शो में भाग नहीं ले सकते हैं। हालांकि इस बारे में सुनील की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर