विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुटकी ने कपिल को दी खुली चुनौती, कौन बनेगा कॉमेडी किंग?

By Edited By:
Updated: Sat, 15 Feb 2014 10:33 AM (IST)

टीवी पर कॉमेडी की महाजंग के लिए तैयार हो जाइए। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा, दोनों ही कॉमेडी की ये जंग लड़ने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। सुनील खुली चुनौती के साथ शो का आगाज करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी पर कॉमेडी की महाजंग के लिए तैयार हो जाइए। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा, दोनों ही कॉमेडी की ये जंग लड़ने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। सुनील खुली चुनौती के साथ शो का आगाज करने जा रहे हैं।

पढ़ें : कपिल नहीं, सुनील हैं श्वेता की पहली पसंद

सुनील ग्रोवर ने शो शुरू होने से पहले ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेता दिया है। सुनील ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा है हम तैयार हैं, हमारे रास्ते में किसी को नहीं आने देंगे। इसके तुरंत बाद कपिल शर्मा का ट्वीट आया कि हम बुआ की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं और शादी के लिए तैयार हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों अपने शो के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करना चाहते हैं।

इनसे होगी कपिल शर्मा की बुआ की शादी

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर के नए शो मैड इन का पहली एपिसोड इस रविवार को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।