विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल को अपने बेटे के लिए चाहिए 16 से २० साल की लड़की !

By ManojEdited By:
Updated: Tue, 04 Oct 2016 04:04 PM (IST)

सनी के मुतबिक वो वो अपने बेटे को एक ऐसी रोमांटिक फिल्म से लॉन्च करना चाहते हैं जिससे आज का यूथ खुद को पूरी तरह जोड़ कर देख पाए।

News Article Hero Image

मुंबई। सनी देओल का बेटा 25 साल का हो गया है और अब बड़े परदे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन बेटे को लॉन्च करने के लिए पापा को इन दिनों बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि उन्हें चाहिए करण के लिये पांच से दस साल छोटी हीरोइन।

अभी कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने अपने बेटे के लॉन्च की विधवत घोषणा कर दी है। करण की इस रोमांटिक एक्शन का नाम भी किसी 'अपने' से ही लिया गया है। फिल्म का नाम ' पल पल दिल के पास ' रखा गया है जो कि धर्मेन्द्र की फिल्म ' ब्लैकमेल' का एक सुपरहिट गाना है। लेकिन सब कुछ रेडी होने के बाद भी सनी को करण के लिए हीरोइन नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि सनी चाहते हैं कि करण के अपोजिट एक नया फीमेल फेस हो जिसकी उम्र 16 से 20 के बीच हो और वो दिल्ली की ही हो। सनी ने इसके लिए बड़े जोर शोर से टैलेंट हंट शुरू किया है और वो दिल्ली का भी चक्कर लगा कर आये है। करण के लिए हीरोइन ढूंढने की ये ' बेताबी' उनको कब मंजिल तक पहुंचा पाती है, देखना है।

VIDEO: जगजीत सिंह की मख़मली आवाज़ के साथ रिलीज हुआ तुम बिन का ये गाना

सनी के मुतबिक वो वो अपने बेटे को एक ऐसी रोमांटिक फिल्म से लॉन्च करना चाहते हैं जिससे आज का यूथ खुद को पूरी तरह जोड़ कर देख पाए। देओल परिवार करण की लांचिंग के साथ किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता आज के दर्शकों का टेस्ट ध्यान में रख कर कहानी और डायलॉग लिखे गए हैं।