विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल की यह फिल्‍म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jul 2015 04:05 PM (IST)

लगता है सनी देओल के दिन अब भी ठीक नहीं चल रहे हैं। एक तो काफी समय बाद वह अपनी फिल्‍मों को लेकर चर्चा में आए थे, मगर उनकी एक फिल्‍म 'मोहल्‍ला अस्‍सी' तो पहले ही अपने ट्रेलर को लेकर विवादों में फंस गई है और वहीं अब यह खबर

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है सनी देओल के दिन अब भी ठीक नहीं चल रहे हैं। एक तो काफी समय बाद वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में आए थे, मगर उनकी एक फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' तो पहले ही अपने ट्रेलर को लेकर विवादों में फंस गई है और वहीं अब यह खबर सामने आई है कि उनकी फिल्म 'घायल वन्स अगैन' भी मुश्किलों में पड़ गई है।

किम कार्दाशियां भी बेटी को लेकर हुई थीं नस्लभेद का शिकार

यह उनकी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। इस फिल्म को सनी देओल की कमबैक फिल्म माना जा रहा है, मगर सूत्रों की मुताबिक, उनकी यह फिल्म आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में पड़ गई है। इसके चलते इसका अंतिम शेड्यूल पोस्टपोन कर दिया गया है।

करीना कपूर तीसरी बार सेक्स वर्कर बनने को तैयार

सनी देओल इस फिल्म के एक्टर होने के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। सूत्र के मुताबिक, उनका यह प्रोजेक्ट पहले से ही कई मुश्किलों से घिरा हुआ था और अब नई समस्या सामने आ गई है। उन्होंने कुछ वेंडर्स के पेमेंट चुकाए थे, मगर चेक ही बाउंस हो गए।

सलमान ने ट्वीट किया 'हीरो' का टैटू लुक

जबकि इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा अब भी शूट करना बाकी है। मगर पैसों की दिक्कत के चलते शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया गया है। एक वेंडर ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा कि कई वेंडर को अपने पैसों का इंतजार है। जब तक यह क्लियर नहीं हो जाता, यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकती। हालांकि पूरे मसले पर इस फिल्म के प्रवक्ता से बातचीत नहीं हो सकी।