विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वन नाइट स्‍टैंड' के लिए तैयार हैं सनी लियोन!

By Edited By:
Published: Wed, 17 Sep 2014 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 09:29 AM (IST)

हैरान होने की जरूरत नहीं है। 'वन नाइट स्‍टैंड' उस फिल्‍म का नाम है, जो सनी लियोन ने हाल में साइन की है।

News Article Hero Image

मुंबई। हैरान होने की जरूरत नहीं है। 'वन नाइट स्‍टैंड' उस फिल्‍म का नाम है, जो सनी लियोन ने हाल में साइन की है।

सनी इन दिनों 'टीना एंड लोलो' और 'मस्तीजादे' पर अभी काम कर रही है और अब सुनने में आया है कि उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। चर्चा है कि सनी जल्द ही फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' में राणा दग्गुबाती के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म को जैस्‍मीन डिसूजा डायरेक्ट कर रही हैं। बतौर डायरेक्‍टर यह जैस्‍मीन की पहली फिल्‍म

खबर है कि सनी और राणा के अलावा 'वन नाइट स्टैंड' में एक और जानीमानी एक्ट्रेस है। सनी फिल्म में एक आम लड़की की भूमिका में है, जिसकी जिंदगी राणा के किरदार से मिलने के बाद बदल जाती है। भवानी अय्यर की लिखी इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जाएगी और इसे बड़े स्तर पर विदेश में शूट किया जाएगा।

पढ़ें: बच्‍चों को देखकर शरमा गई सनी लियोन, शूटिंग करने से किया इंकार

पढ़ें: अब दर्शकों ये दिखाना चाहती हैं सनी लियोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।