विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी की रागिनी एमएमएस 2 में है 'डर' के साथ 'सेक्स' का मजा

By Edited By:
Updated: Fri, 13 Sep 2013 04:42 PM (IST)

हमेशा सेक्सी और बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली सनी लियोन दर्शकों को सिर्फ अपनी अदाओं से लुभाएंगी ही नहीं बल्कि उन्हें डराएंगी भी। जी हां एकता कपूर की नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। हमेशा सेक्सी और बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली सनी लियोन दर्शकों को सिर्फ अपनी अदाओं से लुभाएंगी ही नहीं बल्कि उन्हें डराएंगी भी। जी हां एकता कपूर की नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है।

पढ़ें : नहीं बन पा रही रागिनी एमएमएस 2

फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी रोमांचक होने वाली है। फिल्म के बारे में निर्माता का कहना है कि 'इस ठंड में डर भी सेक्सी हो जाएगा।' राज, मर्डर जैसी फिल्मों को ध्यान में रखकर ही एकता ने ये फिल्म बनाई है। फिल्म साल 2014 में रिलीज होगी।

सनी लियोन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह एकता कपूर की दूसरी हॉरर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर निकलने के बाद दर्शकों ने ट्वीट कर सनी लियोन के इस अवतार से काफी उम्मीदें जताई है। लोगों ने लिखा कि डर के साथ सेक्स का बेहतरीन कांबिनेशन है।

गौरतलब है कि पहले खबरें आ रही थी कि सनी लियोन का इस फिल्म में काम करने का सपना पूरा नहीं होगा लेकिन अब ऐसा नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर