विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग में घायल हुईं सनी लियोन

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 02:41 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Nov 2013 02:00 PM (GMT+05:30)

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में सनी ने कई एक्शन स्टंट किए हैं। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। डाक्टर ने उन्हें शूटिंग छोड़कर कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

पढ़ें : सनी लियोन ने बदन दिखाने से मना किया तो इन्हें आ गया गुस्सा

फिल्म निर्माता देवंग ढोलकिया ने बताया कि सनी को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने बहुत खूबी से सभी स्टंट किए हैं। सिर्फ सनी ने नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोईन करिश्मा तन्ना ने भी बखूबी सभी एक्शन स्टंट किए हैं। दोनों ने बहुत ही सावधानी से ये स्टंट किए लेकिन फिर भी किसी एक स्टंट में थोड़ी सी चूक से सनी को चोट आ गई। उन्होंने बताया जब दोनों हीरोईनें गाड़ी से दुश्मनों पर कुद रहीं थीं उसी वक्त सनी जोर से अपने घुटनों के बल गिरी और घायल हो गईं।

गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टिना एंड लोलो जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।