विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: आमिर खान की बदलती बॉडी पर फिदा है ये लैला

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 05:31 PM (IST)

वैसे सनी के लिए तो आमिर खान की सक्सेस पार्टी में जाना उनके जीवन का ड्रीम कम ट्रू के जैसा ...और पढ़ें

Exclusive: आमिर खान की बदलती बॉडी पर फिदा है ये लैला
Exclusive: आमिर खान की बदलती बॉडी पर फिदा है ये लैला

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। आमिर खान की हर फिल्म के साथ उनकी बॉडी का रंग-रूप सब कुछ बदल जाता है और बाद में जब परदे पर आता है तो देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की लेटेस्ट लैला यानि सनी लियोनी के साथ।

'बेबी डॉल' से लेकर 'लैला मैं लैला' तक बड़े परदे पर अपने डांस और खूबसूरत बॉडी का अंदाज़ दिखा चुकी सनी लियोनी इन दिनों आमिर के बॉडी परिवर्तन पर फ़िदा हैं। हाल ही में आमिर की पार्टी में आई सनी ने आमिर की फिल्म दंगल की जमकर तारीफ़ की। सनी ने कहा " मुझे लगता है फिल्म दंगल शानदार है। इस फिल्म की फीमेल्स का किया गया काम बहुत ही साहसी और प्रेरणादायक है। मुझे भी यही लगता है कि हर वुमेन को वही करना चाहिए, जो वो करना चाहती है और उसे करते वक्त किसी की नहीं सुनना चाहिए बल्कि मजबूती के साथ डटे रहना चाहिए।" सनी ने कहा कि आमिर खान ने इस फिल्म में भी जिस तरह से अभिनय के साथ अपनी बॉडी में परिवर्तन लाया है वो काबिले तारीफ है। आमिर खान से इसी तरह की उम्मीदें थी।

सैराट वालों की अब बिग बी पर नज़रें , जानिए क्या है राज़

वैसे सनी के लिए तो आमिर खान की सक्सेस पार्टी में जाना उनके जीवन का ड्रीम कम ट्रू के जैसा था क्योंकि सनी लियोनी को रेड कार्पेट पर अचानक रेखा मिल गईं और उन्होंने सनी को गले लगा लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।