विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने कहा, 'अब कभी भी पोर्न फिल्में नहीं करूंगी'

By Edited By:
Updated: Sat, 07 Jun 2014 11:42 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपने अतीत से छुटकारा पाना चाहती हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं। सनी लियोन अपनी पोर्न स्टार की छवि

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपने अतीत से छुटकारा पाना चाहती हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं। सनी लियोन अपनी पोर्न स्टार की छवि से बाहर निकलना चाहती हैं। यही नहीं उन्होंने घोषणा की है कि वे अब पोर्न फिल्में नहीं करेंगी।

दरअसल, सनी लियोन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरा जो अतीत है मैं उसे तो बदल नहीं सकती हूं, लेकिन मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि मेरे प्रति लोगों का रवैया बदले। मैं नहीं चाहती कि अब पोर्न स्टार के रूप में पहचानी जाऊं।' सनी ने साफ किया कि वे अब पोर्न फिल्में नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि, मैं बिग बॉस करने से पहले एडल्ट फिल्में करना छोड़ चुकी थी, अब मैं कभी भी कोई पोर्न फिल्म नहीं करूंगी। सनी लियोन जल्द ही रियलिटी टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' की मेजबानी करती दिखाई देंगी।

सनी कहती हैं कि भले ही उनके अतीत ने उन्हें बॉलीवुड में एक पहचान दिलाई है, लेकिन अब वे इससे बाहर निकलना चाहती हैं। गौरतलब है कि उन्हें अपनी अतीत के बारे में आज भी बहुत कुछ सुनना पड़ता है।

पढ़ें - सनी की नजरों में रणवीर हैं सबसे हॉट एक्टर

पढ़ें - सनी से जुड़ी खबरें