विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन करने जा रहीं कुछ ऐसा जो नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड हीरोइन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:39 AM (IST)

सच में सनी लियोन कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो अब तक किसी बॉलीवुड हीरोइन तो क्‍या किसी बॉलीवुड कलाकार को करने का मौका नहीं मिल पाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सनी लियोन की फिल्में अब तक भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हों, मगर धीरे-धीरे ही सही वो बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही हैं और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। उन्हें अब ए-लिस्ट की फिल्में मिलने लगी हैं। शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स को उनके साथ स्क्रीन शेयर करने में कोई दिक्कत नहीं है और अब तो वो कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो अब तक किसी बॉलीवुड हीरोइन तो क्या किसी बॉलीवुड कलाकार को करने का मौका नहीं मिल पाया है।

64 के हुए ऋषि कपूर, शादी में हो गए थे बेहोश, इस अभिनेत्री से थे अफेयर के चर्चे

जी हां, बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' के नाम से पुकारी जाने वालीं सनी लियोन जल्द आयोजित होने जा रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लेने जा रही हैं और वो इसमें रैंप वॉक करने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार होंगी। सनी इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनके लिए येे सपने के सच होने जैसा है।

सनी ने अपने इस ट्वीट में लिखा है, ‘बहुत उत्साहित हूं। सपना सच हो रहा है। मैं आठ सितंबर 2016 को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में वाक कर रही हूं।' वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा है, 'सपने वाकई सच हो रहे हैं।'