विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने आखिर क्यों अपने को-स्टार को जड़े थप्पड़!

By Suchi sinhaEdited By:
Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:44 AM (GMT+05:30)

सनी लियोन ने अपने को- स्टार रजनीश दुग्गल को फिल्म 'बेईमान लव' की शूटिंग के दौरान पांच थप्पड़ रसीद कर दिए। रजनीश फिल्म 'एक पहेली लीला' में भी सनी के साथ काम कर चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'मस्तीजादे' की रिलीज के बाद सनी लियोन इन दिनों फिल्म 'बेईमान लव' की शूटिंग में मशगूल हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने को स्टार रजनीश दुग्गल के गाल पर एक दो नहीं बल्कि पांच चांटे रसीद कर दिए। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर रजनीश ने ऐसा क्या कर दिया जिसके चलते सनी उन्हें थप्पड़ मारने को मजबूर हो गईं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस चांटे की असली वजह है क्या?

काजोल की साड़ी ने भरी महफिल में उन्हें कैसे किया परेशान

फिल्म 'बेईमान लव' की शूटिंग में एक सीन के दौरान हीरोइन यानी सनी को रजनीश को थप्पड़ मारना था। सनी ने उनके गाल पर थप्पड़ भी मार दिया, लेकिन इस एक थप्पड़ में डायरेक्टर राजीव चौधरी को कुछ मजा नहीं आया। फिर क्या था, दूसरा थप्पड़, इसमें भी बात कुछ जमी नहीं, तीसरे चौथे फिर पांचवें चांटे में डायरेक्टर को मजा आया और शाॅट ओके किया। तब तक रजनीश के गाल लाल हो चुके थे।

पापा का लेटर पढ़ अवार्ड फंक्शन में स्टेज पर रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

इस थप्पड़ के चलते रजनीश के नाक पर चोट भी आ गई, जिसके लिए सनी काफी शर्मिंदगी महसूस कर रही थीं। रजनीश से अपने एेक्ट के लिए उन्होंने माफी भी मांगी और बड़े दिल वाले रजनीश ने एेक्ट की दुहाई देते हुए, सनी से कहा उन्हें तकलीफ नहीं हुई। खैर ये बात तो रजनीश ही बेहतर महसूस कर सकते हैं कि इस थप्पड़ से उन्हें वाकई में तकलीफ हुई या नहीं।