विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन की जिंदगी से जुड़े वो सभी राज अब आएंगे सामने

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 08:52 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 12:58 PM (IST)

सनी लियाने की लाइफ इतनी बोल्‍ड रही है कि कोई ए-लिस्‍टर फिल्‍ममेकर उन पर बायोपिक बनाने की हिम्‍मत नहीं कर पाया। सनी पर बायोपिक अभिषेक शर्मा बना रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सनी लियोन की जिंदगी के कई राज ऐसे हैं, जिन्हें लोग जानना चाहते हैं। सनी पॉर्न इंडस्ट्री में कैसे पहुंचीं, पॉर्न स्टार रहते हुए उन्होंने किस-किस के साथ सेक्स संबंध बनाए? सनी अपने पति से कैसे मिलीं? शादी से पहले पति के साथ सेक्स करते हुए उन्हें कैसे लगा? ऐसे ही कई सवाल हैं, जिन से अब पर्दा उठ सकता है। सनी लियोन पर एक बायोपिक बनने जा रही है। मजेदार बात यह है कि इसमें सनी लियोन ही काम करते हुए नजर आएंगी।

सनी लियोन की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। हालांकि सनी ने जीवन में वही किया, जो उन्हें अच्छा लगा। फिर चाहे वो पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखना हो या बॉलीवुड में आने का फैसला हो। अब एक फिल्म के रूप में सनी लियोन के जीवन से लोग रूबरू हो पाएंगे। हालांकि सनी लियाने की लाइफ इतनी बोल्ड रही है कि कोई ए-लिस्टर फिल्ममेकर उन पर बायोपिक बनाने की हिम्मत नहीं कर पाया। सनी पर बायोपिक अभिषेक शर्मा बना रहे हैं। बतौर डायरेक्टर अभिषेक की पिछली रिलीज फिल्म 'तेरे बिना लादेन: डेड और अलाइव' थी।

नसीरुद्दीन ने बयान पर मांगी माफी, फिर भी शांत नहीं हुई डिंपल कपाडि़या

देखें तस्वीरें: सिंगर्स को बेरोजगार करने पर तुले हैं ये सितारे

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, 'इस बायोपिक में इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी सबकुछ होगा। यह सनी लियोन की डॉक्यूमेंट्री से बिल्कुल अलग होगी। इसमें सनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आएंगे। सनी और डेनियल ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।'

बता दें कि सनी लियोन हाल ही में उस वक्त विवादों में घिर गई, जब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान गलत गा दिया था। हालांकि सनी ने कहा कि उन्होंने इस पर काफी मेहनत की थी, लेकिन फिर भी उनसे गलती हो गई होगी।

तस्वीरें: बी ग्रेड फिल्मों में बोल्ड अवतार में नजर आए ये बड़े सितारे

दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा कमेंट, प्रेग्नेंट करीना को लग गया बुरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।