विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:जब 'न्यूड' सीन पर हुआ बवाल तो सनी ने कर ली इस बात से तौबा

By ManojEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 03:43 PM (IST)

सनी कहती हैं "जब उन्हें मेरी कोई रिस्पेक्ट ही नहीं है तो क्यों जाऊं। मेरे साथ उन्होंने पूरी फिल्म बनाई है, मेरी ज़िन्दगी पर बनी डॉक्युमेंट्री है।

News Article Hero Image

संजय मिश्रा, मुंबई। एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की जिंदगी पर निर्देशक दिलीप मेहता की बनी डॉक्यूमेंट्री 'मोस्टली सनी' पर हंगामा खड़ा हो गया है और सनी ने वजह भी बता दी है कि आखिर वो इस फिल्म के प्रीमियर में टोरंटो क्यों नहीं गईं।

हाल ही में ये खबर आई थी कि सनी की जिंदगी पर डाक्यूमेंट्री का जब टोरंटो में प्रीमियर हुआ तो सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ वहां मौजूद थी फिर भी प्रीमियर में शामिल नहीं हुई। सनी ने अब अपनी नाराजगी का खुलासा किया है। सनी ने बताया है कि इसके दो कारण थे। पहला उनका एक फैमिली फंक्शन था जहां उनकी मौजूदगी जरुरी थी। और दूसरा, फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का फाइनल एडिट कट नहीं भेजा था। तो वो क्यों जाती? सनी कहती हैं "जब उन्हें मेरी कोई रिस्पेक्ट ही नहीं है तो क्यों जाऊं। मेरे साथ उन्होंने पूरी फिल्म बनाई है, मेरी ज़िन्दगी पर बनी डॉक्युमेंट्री है, मैं हूँ उस फिल्म में और वो लोग मेरी बात नहीं मान रहे, मेरा कोई सम्मान नहीं है । तो मैं क्या करूँ ? "

ज़रीन खान भी हुई डेंगू का शिकार, अस्पताल में भर्ती

सनी बताती हैं "सच बात तो ये है कि वहाँ ना जाने के बहुत के और भी रीजन थे। और हाँ ये सच है कि मुझे डोक्यूमेंटी में कुछ बदलाव चाहिए थे लेकिन वो नहीं माने, कुछ ऐसे सीन थे जो मैं फिल्म से हटवाना चाहती थी। ये मेरी अपनी ज़िन्दगी है, मेरी अपनी कहानी है, किसी को भी मेरी लाइफ और मेरी कहानी को बिना मेरी परमिशन के बाहर लाने का अधिकार कभी भी नहीं हो सकता ।"

परदेस गई 'देसी गर्ल' ने पंजाबी तड़का लगाने के लिए खेला ये दांव

सनी की बातों से सहमत फिल्म के निर्देशक दिलीप मेहता कहते है कि दरअसल डॉक्यूमेंट्री के कुछ सीन नहीं हटाए इसलिए सनी प्रीमियर में नहीं पहुंचीं। लेकिन फाइनल कट तो डायरेक्टर कट का होता है। इसके बाद ही फिल्म का असली स्वरूप सामने आता है। मुझे सनी का सुझाव ऐसा नहीं लगा जिस पर अमल किया जाए। अगर मैं सनी की सलाह मानता तो मेरा विजन कमजोर पड़ जाता। इससे डॉक्यूमेंट्री की सत्यता पर भी सवाल उठ सकते थे। मेहता ने ये भी बताया कि सनी ने फिल्म के कुछ न्यूड सीन्स पर सवाल उठाए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।