विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन के हीरो को हुआ 104 डिग्री का बुखार!

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2015 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2015 11:42 AM (IST)

फिल्‍म 'एक पहेली लीला' में सनी लियोन के हीरो बने जय भानुशाली पर इन दिनों काम का बोझ कुछ ज्‍यादा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'एक पहेली लीला' में सनी लियोन के हीरो बने जय भानुशाली पर इन दिनों काम का बोझ कुछ ज्यादा ही है। ऐसे में उनकी तबीयत तो खराब होनी ही थी। हाल ही में उन्हें बहुत तेज बुखार हो गया था। वो भी 104 डिग्री! ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फराह खान को मिला पांच करोड़ का ऑफर?

जय को पूरे एक दिन तक कड़ी निगरानी में रखा गया और उन्हें कुछ दिनों तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई, लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही जय घर पर आराम करने की बजाय सीधे सेट पर पहुंच गए, क्योंकि वa शूटिंग में और देरी नहीं कर सकते थे।


'नच बलिए' में भी साथ होंगे करिश्मा-उपेन!

इस बारे में जय ने कहा, 'एक के बाद एक नाइट शिफ्ट शूट हो रहे थे और छह दिन बाद अचानक मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, क्योंकि मुझे तेज बुखार हो गया था। मैं टेंशन में आ गया, क्योंकि कुछ और दिनों की शूटिंग बाकी थी। मैंने डॉक्टर को कहा कि मेरे पास सिर्फ आठ घंटे हैं। किस्तम से दवा काम कर गई और मैं अगले दिन सेट पर पहुंच गया। अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

करण ने बताया, इस दिन होने वाला है उनका रोका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।