विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस होली पर देसी रंग में रंगेगी 'बेबी डॉल' सनी लियोन

By Edited By:
Updated: Sun, 16 Mar 2014 02:24 PM (IST)

बॉलीवुड में हर साल होली का त्यौहार रंगीन तरीके से मनाया जाता है और इस साल ये त्यौहार अभिनेत्री सनी लियोन के लिए कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि भारत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में हर साल होली का त्यौहार रंगीन तरीके से मनाया जाता है और इस साल ये त्यौहार अभिनेत्री सनी लियोन के लिए कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि भारत में उनकी ये पहली होली है। वे अपनी इस होली को और रंगीन बनाने की पूरी कोशिश में हैं। इसलिए होली के प्लान बना रही हैं।

पढ़ें : खुशी से झुम उठेंगी सनी लियोन

एक अंग्रेजी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सनी टीवी स्टार्स द्वारा आयोजित होली के किसी समारोह में शामिल होंगी और होली के रंग में सबको डुबो देंगी। यही नहीं वे अपने लोकप्रिय गाने बेबी डॉल पर परफॉर्म भी करेंगी। पिछले साल दीवाली पर वे यही थीं, लेकिन इंडिया में ये उनकी पहली होली है।

पढ़ें : इंदौर में सनी को लेकर बवाल

वे इन दिनों अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस टू के प्रमोशन के लिए टीवी शोज का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में वे जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में गईं और उन्होंने जमकर मस्ती की। अप्रैल में एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस टू रिलीज हो रही है।