विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन के आइटम सॉन्ग पर खर्च हुए डेढ़ करोड़

By Edited By:
Updated: Mon, 06 Oct 2014 08:57 AM (IST)

हॉट अभिनेत्री सनी लियोन का तेलुगू आइटम सॉन्ग 'देवदास ब्रेकअप' बनाने पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। तेलुगू फिल्म 'करंट थीगा' का यह गाना

News Article Hero Image

चेन्नई। हॉट अभिनेत्री सनी लियोन का तेलुगू आइटम सॉन्ग 'देवदास ब्रेकअप' बनाने पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। तेलुगू फिल्म 'करंट थीगा' का यह गाना हिंदी में भी डब किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, 'यह आइटम सॉन्ग नेशनल म्यूजिक और एंटरटेनमेंट चैनलों के जरिए सीधे दर्शकों तक पहुंचेगा। यह पहली बार है, जब फिल्म रिलीज होने से पहले लगभग पूरा गाना तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया गया है।'

करंट थीगा में मांचु मनोज लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। सनी लियोन फिल्म में छोटे से रोल में नजर आएंगी। निर्देशक जी नागेश्वर रेड्डी की यह फिल्म 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।