विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी की पिंक बिकिनी का दिलचस्प राज

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sat, 21 Feb 2015 12:21 PM (IST)

अपनी कातिल अदाओं से लाखों दिलों पर छुरियां चलाने वालीं बेबी डॉल सनी लियोन बहुत कम सयम में ही बॉलीवुड में टिके रहने के सारे हथकंडे सीख गई हैं। वह अपनी अगली फिल्‍म 'एक पहेली लीला' में एक-दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग किरदार में दर्शकों को चौंकाने वाली हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी कातिल अदाओं से लाखों दिलों पर छुरियां चलाने वालीं 'बेबी डॉल' सनी लियोन बहुत कम सयम में ही बॉलीवुड में टिके रहने के सारे हथकंडे सीख गई हैं। वह अपनी अगली फिल्म 'एक पहेली लीला' में एक-दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग किरदार में दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। इनमें से उनका एक किरदार सुपरमॉडल का है, जिसके लिए उन्होंने ऐसा कुछ खास किया है, जो वाकई में दिलचस्प है।

एआईबीः हाई कोर्ट ने लगाई करण जौहर की गिरफ्तारी पर रोक

सनी की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी उनका धमाकेदार आइटम सॉन्ग है, जिसको हिट कराने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां तक कि इसके लिए वह अपने वार्डरोब तक पहुंच गईं।

फराह की दावत' और शाहरुख-सलमान का चाहिए साथ

दरअसल, इस आइटम सॉन्ग में सनी पिंक बिकिनी में ठुमके लगाती नजर आएंगी और यह पिंक बिकिनी उनकी खुद की है। सनी के लिए यह बिकिनी बेहद खास है, क्योंकि यह उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट में दी थी।

शबाना आजमी ने दे डाली सेंसर बोर्ड को नसीहत!

सनी को अपने आइटम सॉन्ग के लिए एक बिकिनी चाहिए थी। कोई पसंद नहीं आने पर सनी ने खुद ही सुझाव दिया कि क्यों न वह अपनी बिकिनी पहन लें। फिर क्या था, तुरंत उन्हें इसकी इजाजत मिल गई अौर उन्होंने अपने पति को फोन लगाकर अपनी बिकिनी मंगवा ली। फिल्म के निर्देशक बॉबी खान ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा कि यह सनी का ही आइडिया था।

बाप रे! 100 लीटर दूध से नहाईं सनी लियोन