विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन के सामने टिक नहीं पाए सचिन तेंदुलकर

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Feb 2014 03:06 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में छा गई हैं। ं सनी इंटरनेट पर सर्च की जाने वाली सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी बन गईं हैं। इतना ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में छा गई हैं। ं सनी इंटरनेट पर सर्च की जाने वाली सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी बन गईं हैं। इतना ही नहीं है सनी ने इस मामले में न सिर्फ बॉलीवुड की हसीनाओं को ही पछाड़ा है, बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

पढ़ें : कॉपी कैट सनी लियोन

यही नहीं सनी मोबाइल ऐप्लिकेशन की दुनिया में भी सबसे आगे हैं। बताया जाता है कि एक महीने के भीतर सनी का मोबाइल ऐप 10 केबी से 12 केबी तक रोजाना डाउनलोड किया गया। ऐप के डाउनलोड अब तीन लाख के ऊपर पहुंच गए हैं, जबकि सचिन का ऐप तकरीबन एक लाख बार डाउनलोड किया गया। बताया जाता है कि साल 2013 में सनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया।

पढ़ें : सनी के इस गाने ने मचाई धूम

यह स्थिति मुफ्त ऐप को जारी किए जाने के एक महीने के भीतर हुई है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में गुड़गांव की एक कंपनी ने सनी लियोन का आधिकारिक ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए सनी के फैंस उनके वीडियो, गाने, फोटो सब डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।