विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो दो साल पुरानी हैं सनी लियोन की स्ट्रिप डांस की वो तस्वीरें

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 02 May 2014 02:09 PM (IST)

अभिनेत्री सनी लियोन का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। पिछले दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हुई सनी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। पिछले दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हुई सनी की स्ट्रिप डांस की जिन तस्वीरों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हडकंप मचाया हुआ था, वह दरअसल दो साल पुरानी हैं।

पहले कहा जा रहा था कि यह पुणे में 18 अप्रैल को हुई पार्टी की तस्वीरें हैं। सूत्रों ने बताया कि ये तस्वीरें पुणे की किसी पार्टी की नहीं है, बल्कि यूएस नाइटक्लब की एक वेबसाइट की हैं। जहां सनी लियोन कई साल पहले काम करती थीं। सनी की ये अ‌र्द्धनग्न तस्वीरें फिलाडेल्फिया में आयोजित हुई एक पार्टी की हैं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें फिलाडेल्फिया स्थित स्ट्रिप नाइट क्लब की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई हैं।

सनी ने दावा किया है कि वे 18 अप्रैल को दिन में एक फिल्म की शूटिंग और रात को एक स्टोर की ओपनिंग कर रही थी। सनी के पति डेनियल वेबर ने कहा, ये सनी के किसी फैन की हरकत है। जिसने सनी के फैसबुक पेज से ये तस्वीर लीक की है। उन्होंने कहा कि कुछ सालों पहले सनी कनाडा के किसी नाइट क्लब में काम करती थीं।

पहले कहा गया था सनी लियोन ने हाल ही में मुंबई-पुणे हाइवे पर डायमंड के बिजनेसमैन की ओर से आयोजित एक प्राइवेट पार्टी में स्ट्रिप डांस किया था। जिसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपए लिए।

पढ़ें : सेक्स कॉमेडी करेंगी सनी

पढ़ें : सनी का सपना होने वाला है पूरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।