विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की सेल्‍फी बनी भारत में सबसे ज्‍यादा री-ट्वीट की गई फोटो!

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2015 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 12:00 PM (IST)

शाहरुख खान की ब्रिटिश गीतकार और गायक जियान मलिक के साथ ली गई फोटो (सेल्‍फी) माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान की ब्रिटिश गीतकार और गायक जियान मलिक के साथ ली गई फोटो (सेल्फी) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारत में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट हुई फोटो बन गई है। साथ ही शाहरुख की यह सेल्फी एक भारतीय हस्ती की ऐसी तस्वीर है जो अब तक सबसे ज्यादा फेवरेट कैटेगरी में शामिल हुई है।

इसे भी पढ़ें: ये किसके साथ विदेश में पार्टी कर रहे हैं शाहरुख खान!

किंग खान और जियान की इस फोटो को अभी तक 107,604 बार री-ट्वीट किया गया है और 150,032 बार फेवरेट(लाइक) किया गया है।

पिछले दिनों शाहरुख खान ने यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व गीतकार और गायक जियान मलिक के साथ लंदन में 'पांचवें एनुअल एशियन अवॉर्ड' फंक्शन के दौरान खींची थी, जहां इन दोनों हस्तियों को सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: विवेक ओबरॉय फिर बने पापा, घर आई बिटिया

शाहरुख ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें टि्वटर पर भी पोस्ट की थी। इसके बाद शाहरुख की फोटो को री-ट्वीट करने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख खान की लोकप्रियता अब दुनिया के कोने-कोने में कितनी तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा री-ट्वीट की गई फोटो की बात करें, तो वो हॉलीवुड की ऐलन डेजेनेरस की है, जिसमें उनके साथ जेनिफर लॉरेंस, ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली, ब्रैडली कूपर, जूलिया रॉबर्ट्स, मेरिल स्ट्रीप, केविन स्पेसी और लुपिटा न्योंगो जैसे मशहूर हॉलीवुड सितारे दिखाई रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: तो क्या नरगिस फाखरी को लड़कियों में है दिलचस्पी?

बता दें कि इस फोटो के पोस्ट करने के बाद ही ट्विटर क्रैश कर गई। इस फोटो को 3,353,095 बार री-ट्वीट किया गया और इसे 2,024,715 फेवरेट मिले थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।