विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, अंकिता लोखंडे से कब शादी करेंगे सुशांत सिंह राजपूत

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 06 Jan 2015 03:07 PM (IST)

खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ अब परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत और अंकिता जल्‍द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ अब परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत और अंकिता जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।

पढ़ें: वर्ल्ड कप की वजह से टली सुशांत की फिल्म की रिलीज

सूत्रों की मानें तो सुशांत और अंकिता जून-जुलाई में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। दोनों पिछले कई महीने से बहुत व्यस्त थे इसलिए शादी के बारे में सोच नहीं पा रहे थे। लेकिन अब अंकिता का टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता खत्म हो चुका है और दूसरी तरफ सुशांत भी हाल में अपनी आने वाली फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी की शूटिंग निपटा चुके हैं।

पढ़ें: सुशांत सिह राजपूत ने इस हीरोइन के साथ शूट किया बॉलीवुड का सबसे लंबा किसिंग सीन

सुशांत को इसके बाद महेंद्र सिंह धौनी पर बनने वाली नीरज पांडे की फिल्म, पानी और होमी अदजानिया की आने वाली फिल्म के लिए शूटिंग करनी है। इन फिल्मों की शूटिंग से पहले सुशांत के पास फुर्सत है और उसी का फायदा उठाकर वो अंकिता से शादी करना चाहते हैं।

पढ़ें: पहले से शादीशुदा हैं सुशांत और अंकिता?