विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोती में भी कंफर्टेबल हैं सुशांत सिंह राजपूत

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 10:37 AM (IST)

एमेजॉन इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' का प्रमोशन करने पहुंचे। टी-शर्ट और आर्मी प्रिंटेड कार्गोज के साथ छोटी सी पोनी में सुशांत बेहद कूल लग रहे थे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एमेजॉन इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' का प्रमोशन करने पहुंचे। आर्मी प्रिंटेड शर्टा और ब्लैक लूज पैंट्स के साथ छोटी सी पोनी में सुशांत बेहद कूल लग रहे थे।

फैशन शो में नेपाल की 13 देवियां तक बनी प्रेरणा

मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में जो स्टाइल अपनाया है वो काफी कंफर्टेबल है। फिल्म में धोती पहने और चार्ली चैप्लिन जैसी मूछों में दिख रहे सुशांत का कहना है कि धोती पहनकर फिल्म का म्यूजिक वीडियो करने में भी उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।

हिट एंड रनः आज कोर्ट में पेश होंगे सलमान

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत ने कई तरह के लुक अपनाए हैं और सभी देसी लुक हैं। सुशांत ने कहा कि आज की यंग जेनरेशन अपने ही पुराने स्टाइल को पसंद नहीं करती जबकि वो बेहद कंफर्टेबल होते हैं। एक्टर ने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी में भी कैजुअल रहना पसंद करते हैं।

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' 3 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

विराट की खराब परफॉर्मेंस ने तोड़ा अनुष्का का दिल