विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेलबर्न इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में सुशांत सिंह राजपूत ने जीता यह 'ख़ास' अवार्ड

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 03:15 PM (IST)

"तब मैं बॉलीवुड स्टार्स के पीछे बतौर बैकग्राउंड डांसर डांस कर रहा था और इस बार मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है" - सुशांत सिंह राजपूत

मेलबर्न इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में सुशांत सिंह राजपूत ने जीता यह 'ख़ास' अवार्ड
मेलबर्न इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में सुशांत सिंह राजपूत ने जीता यह 'ख़ास' अवार्ड

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग जर्नी से हर कोई वाकिफ़ है। छोटे परदे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक चमकने का उनका सफ़र किसी से छुपा नहीं है। एक के बाद एक अपनी हर फ़िल्म में कमाल का अभिनय करके सुशांत ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'एम् एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए उन्हें इस मेलबर्न इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया। ख़ास बात यह है कि बेस्ट एक्टर के इस अवार्ड के लिए सुशांत के साथ आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन भी नोमिनेट हुए थे। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को आई चोट, पैर में आया फ्रैक्चर

इस अवार्ड को लेते हुए सुशांत ने कहा, " मैं IIFM और इसके ज्यूरी मेम्बर्स का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे परफॉरमेंस को सराहा। पिछली बार मैं कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान मेलबर्न आया था। तब मैं बॉलीवुड स्टार्स के पीछे बतौर बैकग्राउंड डांसर डांस कर रहा था और इस बार मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है, मैं बहुत ख़ुश हूं।" सुशांत ने अवार्ड लेते हुए अपनी तस्वीर भी इन्स्टा पर शेयर की थी। फ़िलहाल सुशांत अपनी आने वाली फ़िल्म 'चंदामामा दूर के' की तैयारी कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।