विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद क्यूट है 'फिल्मी पापा' और असली पापा के साथ जीवा की ये तस्वीर!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:55 PM (IST)

तमाम तरह के सवाल-जवाबों के जरिए उन्होंने धोनी की जिंदगी ओढ़ने की कोशिश की है, जिसके लिए उन्होंने धोनी के साथ काफी टाइम बिताया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत ने पर्दे पर एमएस धोनी बनने के लिए इतनी मेहनत की है, कि रियल और रील का फर्क ही मिटा दिया है, और इसी कोशिश में वो धोनी के परिवार के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं।

नीरज पांडेय डायरेक्टिड बायोपिक के लिए सुशांत कड़ी ट्रेनिंग से गुजरे हैं। उन्हें पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने क्रिकेट के गुर सिखाए हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी की बॉडी लैंग्वेज सीखने के लिए सुशांत ने उनके साथ काफी वक्त बिताया है। तमाम तरह के सवाल-जवाबों के जरिए उन्होंने धोनी की जिंदगी ओढ़ने की कोशिश की है, जिसके लिए उन्होंने धोनी के साथ काफी टाइम बिताया है। इसी दौर की एक तस्वीर सुशांत ने सोशल मीडिया में साझा की है, जिसमें वो धोनी की बेटी जीवा के साथ दिख रहे हैं। जीवा धोनी की गोद में है और सुशांत उससे लिपटे हुए हैं। ये देख धोनी मुस्कुरा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने जो काम किया है, वो कोई असली हीरो ही कर सकता है!

Ziva Cuteness Personified😍

A photo posted by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

तस्वीर को देखकर लग रहा है कि सुशांत धोनी की फैमिली का हिस्सा बन गए हैं। आजकल सुशांत और धोनी फिल्म के साथ प्रमोशंस में बिजी हैं। 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज हो रही है।