विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत कहेंगे 'दम लगा के हईशा'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 19 Aug 2017 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 02:04 PM (IST)

सुशांत ने अपने इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सुशांत फ़िल्म में अपने किरदार को संजीदगी से ...और पढ़ें

अब 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत कहेंगे 'दम लगा के हईशा'
अब 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत कहेंगे 'दम लगा के हईशा'

मुंबई। सारा अली ख़ान के डेब्यू की वजह से अभिषेक कपूर की फ़िल्म 'केदारनाथ' ख़ूब चर्चा में है। फ़िल्म में सारा के ऑपॉज़िट सुशांत सिंह राजपूत मेल लीड रोल में हैं। अब इन दोनों के किरदारों के बारे में कुछ मज़ेदार जानकारी सामने आयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सुशांत 'केदारनाथ' में एक पिट्ठू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें अंग्रेजी में टूरिस्ट एस्कोर्ट कहा जाता है। ये पिट्ठू पहाड़ी इलाक़ों में बूढ़ों और बीमारों को अपनी पीठ पर लादकर ऊपर ले जाते हैं। ख़ासकर, पर्वतीय तीर्थस्थलों पर ऐसे पिट्ठू ख़ूब देखने को मिलते हैं। सुशांत ने अपने इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ख़बर ये भी है कि सुशांत फ़िल्म में अपने किरदार को संजीदगी से निभाने के लिए असलियत में लोगों को अपनी पीठ की सवारी करवाने जा रहे हैं। ज़ाहिर है कि इसके लिए उन्हें काफ़ी मेहनत करनी होगी और अपने शरीर को मज़बूत बनाना होगा। 

यह भी पढ़ें: सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म केदारनाथ का मोशन पोस्टर यहां देखें

सारा के किरदार के बारे में ख़बर है कि वो अमीर टूरिस्ट के रोल में हैं, जिससे इस पिट्ठू को प्यार हो जाता है। किरदारों के बारे में जानकर कहानी दिलचस्प लग रही है। सुशांत इस फ़िल्म के अलावा 'चंदा मामा दूर के' में एस्ट्रोनॉट के किरदार में दिखने वाले हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।