विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 08:07 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2015 08:40 AM (IST)

खबर आ रही है कि 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' की हिन्दी रीमेक के लिए सुशांत सिंह राजपूत और दीपिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर आ रही है कि 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' की हिन्दी रीमेक के लिए सुशांत सिंह राजपूत और दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है।

करिश्मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी

पिछले साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी। उस वक्त चर्चा थी कि दीपिका पादुकोण और वरुण धवन को लीड रोल्स के लिए चुना गया है। कुछ दिन पहले ही होमी अदजानिया की फिल्म के लिए दीपिका ने हामी भरी है। अब खबर है कि दीपिका के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत को साइन किया गया है।

खबरी ने बताया, 'लीड रोल के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी। सुशांत सिंह राजपूत के साथ बातचीत सफल रही। जल्द ही फिल्म को लेकर अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि सुशांत को फिल्म के बारे में बात करने की मनाही है। स्क्रिप्ट तैयार है। प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है।'

सूत्र ने बताया, 'हम चाहते थे कि इस प्रोजेक्ट के लिए बिलकुल नए चेहरे लें। सुशांत और दीपिका इस पर फिट बैठते हैं। दोनों ही स्क्रीन पर अच्छे लगेंगे। इस साल के अंत तक हम शूटिंग शुरू कर देंगे। या फिर अगले साल जैसे भी इन दोनों की डेट्स होंगी उस हिसाब से शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल सुशांत एमएस धोनी की बायोपिक में बिजी हैं। दीपिका जल्द ही 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग खत्म करेंगी।'

सुशांत ने कहा, ' मुझसे किसी ने भी 'फॉल्ट' के लिए बातचीत नहीं की है।'

मुंबई की फिल्म एक्ट्रेस के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।