विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक़ के बाद एक बार फिर रितिक के क़रीब आईं सुज़ैन ख़ान, देखें तस्वीर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Mon, 23 Jan 2017 01:28 PM (IST)

काबिल की स्क्रीनिंग में सुज़ैन ने शामिल होकर डुग्गू के लिए अपने सपोर्ट को ज़ाहिर किया है। 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म में रितिक और यामी गौतम ब्लाइंड करेक्टर निभा रहे हैं।

तलाक़ के बाद एक बार फिर रितिक के क़रीब आईं सुज़ैन ख़ान, देखें तस्वीर
तलाक़ के बाद एक बार फिर रितिक के क़रीब आईं सुज़ैन ख़ान, देखें तस्वीर

मुंबई। रितिक रोशन की फ़िल्म काबिल इसी हफ़्ते रिलीज़ हो रही हैं और रईस के मुक़ाबले के मद्देनज़र रितिक अपनी फ़िल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बीते वीकेंड में रितिक ने फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें उनकी एक्स वाइफ़ सुज़ैन रोशन भी मौजूद रहीं।

स्क्रीनिंग के बाद सुज़ैन ने रितिक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों को देखकर ऐसा लगा जैसे तलाक़ ने इनके बीच की दूरियों को कम नहीं किया है। तस्वीर में सुज़ैन रितिक के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रही हैं। उन्होंने काबिल के लिए रितिक की तारीफ़ करते हुए लिखा है कि उन्हें उन पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ नहीं तो क्या, गौरी ख़ान के साथ रईस को प्रमोट कर रही हैं माहिरा ख़ान

Eternal sunshine of the spotless mind... so so so proud of you.. 🌈🎶🌟❤😇 #kaabil #sacrecoeur

A photo posted by Sussanne Khan (@suzkr) on

रितिक और सुज़ैन का तलाक़ 2014 में हो गया था, मगर इसके बाद भी दोनों को कुछ ख़ास मौक़ों पर साथ देखा गया। काबिल की स्क्रीनिंग में सुज़ैन ने शामिल होकर डुग्गू के लिए अपने सपोर्ट को ज़ाहिर किया है। 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म में रितिक और यामी गौतम ब्लाइंड करेक्टर निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- रामदेव के योग के बाद द कपिल शर्मा शो में जैकी चेन का कुंग फू योगा

काबिल का मुक़ाबला बॉक्स ऑफ़िस पर शाह रूख़ ख़ान की रईस से होने वाला है। ऐसे में सुज़ैन को सपोर्ट रितिक के लिए मोरल बूस्टर से कम नहीं है।