विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर की आने वाली है एक और फिल्म!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 10 Apr 2016 03:15 PM (IST)

सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले सोनम और स्वरा 'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो' में एक साथ काम कर चुकी हैं। खबर के मुताबिक, 'नीरजा' के बाद सोनम एक और महिला प्रधान फिल्म करने जा रही हैं। इसी फिल्म के लिए स्वरा से संपर्क किया गया है।

सनी लियोन अब इस काम में भी आजमाने जा रही हैं किस्मत

स्वरा ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं सोनम के साथ फिर काम करने जा रही हूं। मेरे ख्याल से वह बहुत अच्छी हैं और मैं उनके साथ हमेशा काम करना पसंद करुंगी, लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हूं क्योंकि अभी जल्दीबाजी होगी।' वहीं स्वरा ने यह भी बताया, ' मैं प्रोजेक्ट साइन करने की प्रक्रिया में हूं। इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।'

प्रत्यूषा बनर्जी की नौकरानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

चर्चा है कि सोनम और स्वरा की नई फिल्म का टाइटल 'वीरे दी शादी' होगा, जो हॉलीवुड फिल्म 'द सिस्टरहूड ऑफ द ट्रैवेलिंग पैंट्स' का हिंदी रीमेक होगा। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों की है, जो सच्चे प्यार की तलाश में एक ट्रिप पर जाती हैं। यह भी चर्चा है मेकर्स इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा से भी बातचीत कर रहे हैं।