विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाइन फ्लू के डर से जूही ने नहीं दी होली पार्टी

By manoj yadavEdited By:
Updated: Sat, 07 Mar 2015 01:39 PM (IST)

स्वाइन फ्लू का डर, बच्चों की एक्जाम, मिजाज बदलता मौसम! ये वो वजहें थीं जिन्होंने जूही चावला को होली का सालाना जश्न नहीं मानाने दिया।

News Article Hero Image

एक्ट्रेस जूही चावला का कहना है कि इस साल उन्होंने होली पार्टी को स्वाइन फ्लू के डर से रद्द कर दिया। एक वजह उनके बच्चों की एक्जाम भी रही। शुक्रवार को बॉलीवुड ने जमकर होली खेली, लेकिन जूही चावला बिना पिचकारी और हो-हल्ले के रहीं।

जूही चावला ने अपनी निराशा ट्वीटर पर जाहिर की। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वे निराश हैं कि पिछले वर्षों की तरह इस बात होली नहीं मना पाईं।

47 साल की जूही ने ट्वीट किया 'हर साल हमारे गार्डन में वॉटर पूल्स और पिचकारियां होती हैं, मस्ती करते बच्चे और उनके साथ मैं होती हूं। लेकिन इस साल सब रद्द!! स्वाइन फ्लू का डर, बच्चों की एक्जाम, मिजाज बदलता मौसम!!! खैर... जो होली मना रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।' जूही फिलहाल बड़े परदे से दूर हैं लेकिन 'सोनी पल' चैनल की ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

पढ़ें - अनुष्का को 'एनएच 10' के लिए मंजूर है सेंसरबोर्ड का फैसला