विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: तापसी पन्नू का है मैगी से ख़ास कनेक्शन, देखिये बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 02:00 PM (IST)

दूसरे बच्चों की तरह स्कूल जाने में वह कभी भी नखरे नहीं करती थीं, बल्कि स्कूल में एब्सेंट मार्क देखकर वो नाराज़ हो जाती थीं।

बर्थडे: तापसी पन्नू का है मैगी से ख़ास कनेक्शन, देखिये बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें
बर्थडे: तापसी पन्नू का है मैगी से ख़ास कनेक्शन, देखिये बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। तापसी पन्नू ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अब एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने 'नाम शबाना' और 'पिंक' जैसी फ़िल्मों से खुद को एक अलग ही मुक़ाम पर पहुंचा दिया है। यही वजह है कि दर्शक अब उन्हें बेहद पसंद करने लगे हैं। 

आने वाले दिनों में उनके करियर की और भी कई महत्वपूर्ण फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है और इन सभी सक्सेस स्टोरीज़ के साथ आज तापसी अपना 30 वां जन्मदिन भी मना रही हैं। देखिये उनके जन्मदिन पर उनकी ये 12 तस्वीरें उनके बचपन की यादों को संजोते हुए -

यह भी पढ़ें: बर्थडे: जन्म के बाद अनाथालय तक छोड़ आए थे पिता, जानें मीना कुमारी के 5 हैरान कर देने वाले किस्से

1. तापसी इस साल अपना जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ मना रही हैं। तापसी बचपन में टॉमबॉय की तरह थीं। उन्हें एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भाग लेने में बहुत मज़ा आता था।

2. दूसरे बच्चों की तरह स्कूल जाने में वह कभी भी नखरे नहीं करती थीं, बल्कि स्कूल में एब्सेंट मार्क देखकर वो नाराज़ हो जाती थीं।

3. आपको यह बात जान कर हैरानी होगी, लेकिन तापसी पन्नू के बचपन का नाम मैगी था। सभी उन्हें प्यार से मैगी कह कर पुकारते थे, चूंकि बचपन से ही उनके बाल कर्ली थे।

4. तापसी चौथीं कक्षा में थी जब उन्होंने कत्थक और भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। 

5. तापसी पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि तापसी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं।

6. तापसी ने कॉलेज डेज़ से ही काफी कुछ किया, मॉडलिंग में करियर की शुरुआत भी वहीं से हुई थी।

7. तापसी ने 2008 में मिस इंडिया पेंजेंट में भी हिस्सा लिया था और उन्हें कई ख़िताब भी मिले थे।

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू समेत इन 10 South Actresses का बॉलीवुड में रहा है जलवा

8. तापसी ने हाल ही में स्वीकारा था कि उनकी शुरुआती दौर की फ़िल्में फ्लॉप हुईं तो, लोगों ने उन्हें फ्लॉप हीरोइन मान लिया था।

9. तापसी कभी वेडिंग प्लानर भी रह चुकी हैं। उन्होंने फ़िल्म 'रनिंग शादी' में भी कुछ ऐसा ही रोल निभाया था।

10. तापसी शादी किसी स्टार या सेलेब्रिटी से नहीं बल्कि, आम व्यक्ति से करना चाहती हैं।

11. तापसी को कभी इरोम शर्मिला की बायोपिक का भी आॅफर मिला था।

12. फ़िल्म 'पिंक' में अपने अभिनय के लिए तापसी ने कई तारीफ़ें और सुर्ख़ियां बटोरी थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।