विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाम शबाना जैसा काम फिर करने जा रही हैं तापसी पन्नू

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 05:16 PM (IST)

गौरतलब है तापसी पन्नू की फिल्म 'जुड़वा 2' भी आने वाली है, जिसमें वो वरुण धवन के अपोज़िट हैं। साथ में जैकलीन फर्णांडिस भी हैं।

नाम शबाना जैसा काम फिर करने जा रही हैं तापसी पन्नू
नाम शबाना जैसा काम फिर करने जा रही हैं तापसी पन्नू

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। तापसी पन्नू भले ही आपको इस महीने एक अलग अवतार में नज़र आने वाली हों लेकिन एक शार्ट फिल्म में तापसी पन्नू सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने जा रही हैं।

तापसी पन्नू ने फिल्म 'नाम शबाना' में जासूस की भूमिका निभाई है और इस दौरान उन्होंने जमकर स्टंट किये थे जिसमें महिलाओं के सेल्फ़ डिफेंस से जुड़े कुछ स्किल्स भी थे। अब तापसी पन्नू जल्द एक शार्ट फिल्म में आत्मरक्षा कैसे करें, इस बात के गुर सिखाती नजर आएंगी। इस शार्ट फिल्म में तापसी पन्नू ने एक आत्मरक्षा सिखाने वाले प्रशिक्षक की भूमिका निभाई है। उनके साथ विकी अरोड़ा भी होंगे। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। इस फिल्म में काम करने के लिए तापसी पन्नू ने कुछ ख़ास स्टंट भी सीखे हैं। तापसी कहती हैं "आप कुछ प्रोजेक्ट्स पैसों के लिए करते हैं तो कुछ अपने आत्मसमान के लिए । यह मेरे लिए आत्मसम्मान वाला काम है। जब मैंने इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तो बिना ये पूछे बिना कि स्टार कास्ट क्या है , हां कर दी थी। मुझे गर्व है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी।" फिल्म का नाम अभी तय नहीं है जबकि इसका निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है।

यह भी पढ़ें:Exclusive:मास्टरनी बन कर श्रद्धा ने हसीना की फ़ैमिली से पूछे ऐसे ऐसे सवाल कि...

गौरतलब है तापसी पन्नू की फिल्म 'जुड़वा 2' भी आने वाली है, जिसमें वो वरुण धवन के अपोज़िट हैं। साथ में जैकलीन फर्णांडिस भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।