विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली के बाद तमन्ना की बंद होगी बोलती , कद होगा कम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 01:53 PM (IST)

इन दिनों तमन्ना सहित सभी को बाहुबली- द कन्क्लूजन का इंतजार है। एस एस राजमौली की ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

बाहुबली के बाद तमन्ना की बंद होगी बोलती , कद होगा कम
बाहुबली के बाद तमन्ना की बंद होगी बोलती , कद होगा कम

मुंबई। किसी समय फ्लॉप फिल्मों की हिरोइन कही जाने वाली तमन्ना भाटिया ने बाहुबली के पहले भाग के बाद लोकप्रियता की जो उछाल मारी है वो किसी से छिपी नहीं है लेकिन बाहुबली के बाद अब न सिर्फ उनका कद छोटा होने वाला है बल्कि उनकी बोलती भी बंद हो जायेगी।

ख़बर है कि तमन्ना, जल्द ही एक हिंदी फिल्म में काम करने जा रही हैं और इसके लिए निर्माता वाशु भगनानी ने तमन्ना को को कास्ट किया है। दरअसल फिल्म में तमन्ना बौनी लड़की का किरदार निभाएंगी, जो बोल नहीं सकती। साथ ही उनका लुक भी डी-ग्लैम होगा। एक बातचीत में तमन्ना ने बताया है कि लोग चलते हैं कि वो अलग अलग तरह के किरदार निभाती रहें। और इस नई फिल्म में उनका निभाया जाने वाला ये अब तक का बेहतरीन कैरेक्टर होगा। तमन्ना फिलहाल इस फिल्म की बाकी डिटेल पर बात नहीं करना चाहती। तमन्ना ने ये भी बताया कि फिल्म तूतक तूतक तूतिया के बाद वो एक बार फिर प्रभुदेवा के साथ काम करने जा रही हैं लेकिन उनकी ये फिल्म बहुत अलग तरह की फिल्म होगी। हालांकि हाल ही में तमन्ना को एक बड़ा नुकसान होने की ख़बर है। बताया जाता है कि क्वीन के तमिल रिमेक में तमन्ना को चुना गया था लेकिन अब फिल्म को ही बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान की दंगल बेटी का ये जंगल वाला लुक हुआ लीक

इन दिनों तमन्ना सहित सभी को बाहुबली- द कन्क्लूजन का  इंतजार है। एस एस राजमौली की ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी।