विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' की एक्‍ट्रेस ने कपिल शर्मा से पूछ लिया ये कैसा सवाल!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 27 Sep 2016 12:23 PM (IST)

'तुतक तुतक तुतिया' की टीम के साथ तमन्‍ना भाटिया 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची थीं, तभी उन्‍होंने कपिल शर्मा से एक सवाल पूछ लिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'बाहुबली' से दर्शकों का दिल जीतने वालीं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म 'तुतक तुतक तुतिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में ही वो सोनू सूद और प्रभुदेवा के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती की, मगर इस बीच ही तमन्ना ने कपिल से तमिल में एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जो हालिया बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) विवाद से जुड़ा है।

तमन्ना ने कपिल से पूछ लिया कि क्या वो सच में टैक्स के तौर पर 15 करोड़ रुपए चुकाते हैं? मगर उन्होंने यह सवाल तमिल किया, जिसे प्रभुदेवा को ट्रांसलेट कर बताना पड़ा। आपको बता दें कि हाल ही कपिल ने एक ट्वीट कर बीएमसी द्वारा एक काम के लिए पांच लाख रुपए का घूस मांगे जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जब वो पिछले पांच साल से टैक्स के तौर पर 15 करोड़ रुपए चुका रहे हैं तो घूस क्यों दें। इसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया और कपिल विवादों में घिर गए। खैर, तमन्ना ने कपिल से यह सवाल चुटकी लेने के लिए पूछा या वो इसका जवाब जानने के लिए उत्सुक थीं ये तो वहीं जानें।

यह भी पढ़ें- कट्रीना को लेकर हुई इतनी बड़ी चूक, प्रियंका ने पकड़ी गलती, लोगों ने ली चुटकी

तस्वीरों में देखें आर्टिफिसियल आईलैंड में srk का शानदार विला

यह भी पढ़ें-अजय और काजोल ने अमेरिका में कुछ यूं बिताए पल, देखें तस्वीरें