विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के घर के बाहर तमिलों का प्रदर्शन

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 04 Jan 2015 12:36 PM (IST)

आज सैकड़ों की तादाद में तमिलों ने मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक सलमान श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का प्रचार करने के लिए माफी नहीं मांग लेते।

News Article Hero Image

मुंबई। आज सैकड़ों की तादाद में तमिलों ने मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक सलमान श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का प्रचार करने के लिए माफी नहीं मांग लेते।

तो सलमान की बर्थडे पार्टी में इसलिए नहीं गए संजय दत्त

सलमान की आलोचना करते हुए एमडीएमके और डीएमके जैसी राजनीतिक पार्टियों ने कहा कि राजपक्षे को सलमान का सपोर्ट न सिर्फ तमिल लोगों के लिए, बल्कि उन भारतीय मछुआरों के लिए भी अन्यायपूर्ण था जिन पर श्रीलंकाई नौसेना ने हमला किया है।

आपको बता दें कि अगले महीने श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं और सलमान तथा जैकलीन फर्नांडीस के अलावा पांच अन्य कलाकारों को महिंदा राजपक्षे के समर्थन में प्रचार करने के लिए राजी किया गया था। सलमान और जैकलीन हाल में राजपक्षे का प्रचार करने के लिए श्रीलंका गए थे।

बॉलीवुड के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो आज होगा

2009 में श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के बीच हुए युद्ध के दौरान वहां हुई तमिलों की मौत के लिए राजपक्षे को जिम्मेदार माना जाता रहा है। इसी आधार पर तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियां राजपक्षे का विरोध करती रही हैं।

अब राजू श्रीवास्तव ने उठाए 'पीके' पर सवाल