विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कॉमेडियन ने लता मंगेशकर-सचिन तेंदुलकर का किया अपमान, मचा बवाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 30 May 2016 07:56 AM (IST)

एआईबी रोस्‍ट के शो अक्‍सर विवादों में रहे हैं। इस बार इसके एक कॉमेडियन ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर वीडियो बनाया है और उन पर कई आपत्तिजनक कमेंट किए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कॉमेडी के चक्कर में अक्सर अर्थ का अनर्थ हो जाता है। एआईबी रोस्ट के कॉमेडियन तन्मय भट ने भी कुछ ऐसा कर ही दिया है। वो भी इस बार कॉमेडी का विषय बनाया भारत रत्न से सम्मानित देश के दो एेसी शख्सियत को, जिसे लोग सर आंखों पर रखते हैं। बात कर रहे हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचित तेंदुलकर की, जिन पर तन्मय ने एक वीडियो बनाया है और इसमें कई आपत्तिजनक कमेंट किए हैं।

बेटी के लिए कुछ ऐसा कर गए अक्षय कि ट्विंकल ने कैमरे में कर लिया कैद

दरअसल, तन्मय ने फेसबुक पर ‘Sachin vs Lata Civil War’ टाइटल से यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन और लता का मुखौटा पहनकर इस बात को लेकर बहस कराई गई है कि विराट कोहली, सचिन से बेहतर हैंं या नहीं। तन्मय ने दोनों सितारों की नकल उतारी है और बीच-बीच में विनोद कांबली की नकल भी की है। इसी दौरान तन्मय ने दोनों सितारों पर कई आपत्तिजनक कमेंट किए हैं।

बच्चन परिवार के साथ रिश्ते पर बोले राम गोपाल वर्मा, सच आया सामने

आपको बता दें एडल्ट-कॉमेडी शो एआइबी पहले ही विवादों में रह चुका है। इसके शो में कई बड़े सितारे गालियां देते नजर आ चुके हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर उनके वीडियो की भर्त्सना हो रही है।अनुपम खेर, रितेश देशमुख, सेलिना जेटली जैसे कई सितारों ने कॉमेडी के नाम पर लता जी और सचिन का अपमान करने के लिए तन्मय की आलोचना की है और माफी मांगने को कहा है। दोनों सितारों के फैंस भी काफी गुस्से में हैं और तन्मय को जमकर लताड़ रहे हैं। ये रहा अनुपम खेर का ट्वीट।