विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: तापसी के 90 पर्सेंट नंबर से नाख़ुश पापा नाम शबाना देख कर बोले...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM (IST)

फिल्म 'नाम शबाना' 31 मार्च को रिलीज हो रही है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार , मनोज बाजपेई और अनुपम खेर भी हैं।

Exclusive: तापसी के 90 पर्सेंट नंबर से नाख़ुश पापा नाम शबाना देख कर बोले...
Exclusive: तापसी के 90 पर्सेंट नंबर से नाख़ुश पापा नाम शबाना देख कर बोले...

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अगर तापसी पन्नू को बचपन में लगता था कि स्कूल में 90 पर्सेंट नम्बर लाने के बाद भी उनके पिता उनके साथ हानिकारक बापू जैसे हो जाते थे तो अब नाम शबाना के बाद उनकी ये शिकायत दूर हो जायेगी क्योंकि तापसी के पापा ने ट्रेलर देखकर का है- इम्प्रेसिव।

एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि उनको उस वक्त ख़ुशी का उस वक़्त ठिकाना नहीं रहा जब उनके पिताजी ने फिल्म 'नाम शबाना' का ट्रेलर देखने के बाद इम्प्रेसिव कहा। तापसी ने इसके पीछे का कारण दिया कि उनके पिता को खुश करना बहुत ही टेढ़ी खीर है। एक बार कि बात बताते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें स्कूल में 90% मिले थे लेकिन पिता ने प्रशंसा करने के बजाय कहा कि उन्हें और अच्छे नंबर मिल सकते थे। ऐसे में पिता का फिल्म के ट्रेलर को देखकर इम्प्रेसिव कहना, उनके लिए बड़ी बात थी। तापसी कहती है," मेरे पिता मेरी ज़्यादा प्रशंसा नही करते । ऐसे में मात्र ट्रेलर देखने के बाद मुझे संदेश भेजना अधिक उत्साहित करता है। उन्होंने जो भेजा वो अधिक प्रभावशाली है। खास बात यह कि यह संदेश उन्होंने बिना पूछे ही भेजा था। इसलिए यह उनके लिए और भी खास है। इस मौके पर तापसी ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेबी' का सीक्वल बनाया जाने वाला है। उन्होंने इसके पीछे का कारण दिया कि फिल्म 'बेबी' का सीक्वल पहले ही बनने वाला था लेकिन बाद में नीरज पांडे ने नाम शबाना के जरिये एक स्पिन ऑफ बनाया है लेकिन बाद में वो बेबी का भी सीक्वल बनाएंगे।

Exclusive: पत्रकार सोनाक्षी का सलमान से खुला और पापा से ख़ामोश सवाल

फिल्म 'नाम शबाना' 31 मार्च को रिलीज हो रही है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार , मनोज बाजपेई और अनुपम खेर भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।