विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसिद्ध कलाकार भगवान दादा की बायोपिक बनने को तैयार

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 03 Aug 2015 08:44 AM (IST)

पहले खबर आई थी कि पुराने जमाने के प्रसिद्ध कलाकार भगवान दादा पर बायोपिक बनाई जानी है। बाद में इस पर कानूनी दांवपेंच शुरू हो गए। अब सुनने में आया है कि एक बार फिर से फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस बार निर्देशक नया होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। पहले खबर आई थी कि पुराने जमाने के प्रसिद्ध कलाकार भगवान दादा पर बायोपिक बनाई जानी है। बाद में इस पर कानूनी दांवपेंच शुरू हो गए। अब सुनने में आया है कि एक बार फिर से फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस बार निर्देशक नया होगा।

चर्चा है कि भगवान दादा पर बनने वाली बायोपिक अब 5 अगस्त को फ्लोर पर आ जाएगी। पहले भगवान दादा पर फिल्म 'एक अलबेला' बननी थी। मगर मेकर्स और निरंजन पटवर्धन के बीच परेशानियां आ गई थी। वो ही पहले फिल्म बनाने वाले थे। इसके बाद फिल्म बनाने की कमान शेखर सरटंडेल ने अपने हाथ में ले ली थी। मराठी एक्टर मंगेश देसाई सिनेमा के इस लीजेंड के रोल को प्ले करेंगे।

भारतीय एक्टर को विदेशी ठप्पे की जरूरत नहीं : रिचा चड्ढा

उन्होंने कहा, 'निरंजन इस प्रोजेक्ट के साथ अब नहीं जुड़े हुए हैं। शेखर सरटंडेल फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म निर्माण किमाया मोशन पिक्चर्स करेगा। उन्होंने लेखक अमोल शेडगे के साथ स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए हैं। यह एक मराठी फिल्म होगी जिसमें कुछ हिन्दी डायलॉग भी होंगे।'

यह प्रोजेक्ट उस समय मुश्किल में पड़ गया था जब किमाया के एमडी मोहनिश बाबरे ने निरंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी कि वो गैरकानूनी तरीके से फिल्म की जानकारी किसी और के साथ साझा कर किसी और प्रोड्यूसर के साथ फिल्म बना रहे हैं। हालांकि बाद में यह बात एक अफवाह साबित हुई।

अजय देवगन को उनके बच्चे ही बना देते हैं बेवकूफ, जानें कैसे

देसाई ने कहा, 'उनके फोटोग्राफ भी अब मौजूद नहीं है। हमारी फिल्म 'अलबेला' साल 1951 के पहले के समय से ताल्लुक रखती है। मैं हर दिन उनकी फिल्में देख रहा हूं। उनकी डांसिंग स्टाइल और डायलॉग डिलेवरी को देखकर सीखने की कोशिश में हूं। मेरी तैयारी और रिसर्च का यही हिस्सा है। मुझे उनकी स्टाइल सीखना ही होगी। हालांकि उनके भाई ने हमें कुछ इनपुट तो दिए हैं।'

फिल्म में भगवान अबाजी पलाव की जिंदगी को दर्शाया जाएगा। बाद में जो एक सफल फिल्ममेकर-एक्टर भगवान दादा के रूप में सभी के प्रिय बने। इस दौरान साल 1930 से 1951 के बीच का दौर भी दिखाया जाएगा।

ज्योति जोशी फिल्म में भगवान दादा का किरदार निभाएगी। स्वप्निल राजशेखर और विद्याधर जोशी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।

बिपाशा बसु कब करेंगी अपने नए प्यार का इजहार?