विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: शादी और इरादा से बेहतर रहा गाज़ी का वीकेंड कलेक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:18 PM (IST)

इस रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ से कुछ ज़्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 अब 100 करोड़ से सिर्फ साढ़े चार करोड़ दूर है।

Box Office: शादी और इरादा से बेहतर रहा गाज़ी का वीकेंड कलेक्शन
Box Office: शादी और इरादा से बेहतर रहा गाज़ी का वीकेंड कलेक्शन

मुंबई। अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 के अच्छे प्रदर्शन के बीच पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई तीन फिल्मों में भारत पाकिस्तान की वार फिल्म गाज़ी को छोड़ कर बाकी फिल्मों का प्रदर्शन फिसड्डी ही रहा है।

ट्रेड सर्किल से मिले आंकड़ों के मुताबिक इतिहास के गर्त में छिपे हुए एक गुप्त नौसैनिक ऑपरेशन की कहानी पर बनी फिल्म ' द गाज़ी अटैक ' ने अपने पहले वीकेंड में सभी वर्जन्स को मिला कर अच्छा बिजनेस किया है। राणा डुगुबाती , तापसी पन्नू और के के मेनन स्टारर इस फिल्म में तीन दिन में 15 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई की जिसमें छह करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन फिल्म के हिंदी वर्जन से रहा। ट्रेड पंडितों के मुताबिक इस फिल्म में बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले अच्छी ग्रोथ देखी गई है। इस बीच ट्रेड सर्किल से मिले अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई तापसी पन्नू और अमित साध स्टारर रनिंग शादी ने तीन दिन में सिर्फ 62 लाख और नसीरुद्दीन शाह- अरशद वारसी स्टारर फिल्म इरादा ने 60 लाख के आसपास की कमाई की है।

सेना के जवान देखेंगे दूसरे विश्व युद्ध के समय की प्रेम कहानी रंगून

उधर इस रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ से कुछ ज़्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 अब 100 करोड़ से सिर्फ साढ़े चार करोड़ दूर है। अब तक 95 करोड़ 44 लाख रूपये कलेक्ट कर चुकी जॉली के इस मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।