विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर की पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ करीबी बढ़ाती नजर आईं दीपिका!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 17 Mar 2015 03:41 PM (IST)

वैसे तो दो हीरोइनों की आपस में कितनी बनती है, यह सभी जानते हैं। मगर हाल ही में दीपिका पादुकोण और अनुष्‍का शर्मा एक साथ काफी खुश नजर आईं और उनके बीच दोस्‍ती की झलक देखने को मिली। अब इनमें से एक डिंपल ब्यूटी है तो दूसरी फेयर ब्यूटी। इसके

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो दो हीरोइनों की आपस में कितनी बनती है, यह सभी जानते हैं। मगर हाल ही में दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा एक साथ काफी खुश नजर आईं और उनके बीच दोस्ती की झलक देखने को मिली।

इस एक्ट्रेस को चाहिए एक्टिंग के लिए 'रिजनेबल अमाउंट'

अब इनमें से एक डिंपल ब्यूटी है तो दूसरी फेयर ब्यूटी। इसके अलावा दोनों ही बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। मगर एक कॉमन फैक्टर है, जो इन दोनों को जोड़ता है और वो है एक्टर रणवीर सिंह। दीपिका जो कि इन दिनों रणवीर डेट कर रही हैं और अनुष्का फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के दौरान रणवीर को कथित रुप से डेट कर चुकी हैं।

अोएमजी! 'एक पहेली लीला' के सेट पर सनी लियोन को हुई एलर्जी

हाल ही में यह दोनों एक्ट्रेस आमने-सामने हुईं। मौका था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात का। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे मौजूद थे। इस दौरान सेंसर बोर्ड के विवादित फैसले पर चर्चा हुई।

इस एक्टर ने सोनाक्षी की मां के सामने ही उन्हें कर डाला प्रपोज!

वहीं, दीपिका अनुष्का के साथ न सिर्फ बहुत ही खुश नजर आईं, बल्कि उन्होंने अनुष्का को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित उनकी नई फिल्म 'एनएच 10' के लिए शुभकामनाएं भी दीं। रणवीर के वाकये को ध्यान में रखते हुए तो किसी को भी लग सकता है कि दीपिका का रिस्पांस अनुष्का के लिए ठंडा ही होगा, मगर वहां तो कुछ और ही नजर आ रहा था। लगता है कि नई एक्ट्रेस नए ट्रेंड सेट कर रही हैं।