विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेन्‍नई में सुबह 4 बजे रिलीज हुई 'कबाली', सब जगह छाए रजनीकांत

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 10:00 AM (IST)

दक्षिण भारत के कई शहरों में कबाली की अगले 4 से 5 दिन की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। देश भर में लगभग 5 हजार स्क्रीन पर कबाली को रिलीज किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चेन्नई से मुंबई तक बस रजनीकांत की 'कबाली' का फीवर ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। थिएटर्स के बाहर रजनीकांत के बड़े-बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं। कई कंपनियों ने आज 'कबाली' के लिए अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। 'कबाली' के लिए लोगों का क्रेज देख, चेन्नई के एक सिनेमा मालिक ने पहला शो सुबह 4 बजे ही शुरू कर दिया था। इसके बावजूद कई लोगों को फिल्म की टिकट नहीं मिल पाई, जिससे वो खासे नाराज नजर आए।

तस्वीरें: इस कदर छाया रजनीकांत की 'कबाली' का खुमार

तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई ‘कबाली’ के लिए दक्षिण भारत में कई कंपनियों ने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। मुंबई में भी एक थिएटर में 'कबाली' का पहला शो सुबह 6 बजे ही शुरू कर दिया गया। इस थिएटर के बाहर रजनीकांत के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए हैं। यहां ऐसा लग रहा है कि कोई मेला लगा हो।

फिल्म रिव्यू- किस की जवाबदेही 'मदारी' (3.5 स्टार)

रजनीकांत की फिल्म के लिए इस जबरदस्त क्रेज के बीच सोशल मीडिया पर एक मजाक भी खूब चल रहा है कि सलमान, शाहरुख और आमिर अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए छुट्टियां ढूंढ़ते हैं, लेकिन रजनीकांत जिस दिन अपनी फिल्म रिलीज करते हैं उसी दिन छुट्टी हो जाती है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के कई शहरों में कबाली की अगले 4 से 5 दिन की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। सिर्फ केरल में कबाली 306 स्क्रीन पर और मुंबई में 275 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। देश भर में लगभग 5 हजार स्क्रीन पर 'कबाली' को रिलीज किया गया है। वहीं अमेरिका में फिल्म लगभग 500 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

एयरपोर्ट पर भीड़ में घिरीं ऐश्वर्या राय और उनकी मां के साथ हुआ ये हादसा!